भिलाई (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दुर्ग सहित कई जिलों में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया है और इसे महिलाओं को परेशान करने की साजिश बताया है।
कांग्रेस का आरोप है कि ई-केवाईसी के नाम पर सरकार लगभग 5 लाख पात्र महिलाओं के नाम योजना से काट रही है। कांग्रेस नेताओं ने भिलाई में जनसमस्याओं और महतारी वंदन केवाईसी में अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सौरभ मिश्रा ने आरोप लगाया है कि हर माह 606 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने के कारण सरकार की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है, इसलिए बहाने बनाकर योजना को बंद करने या लाभार्थियों की संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी 3 अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिया, पार्षद सुरेश वर्मा, हरीश सिंह, राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष खवाजा अहमद, प्रचार महामंत्री आदि राव, इमरान खान, आकाश यादव, मिशांक मिश्रा, फतेह सिंह, विकास वर्मा, ए पुष्पावती, लक्ष्मी ठाकुर, न्यूब सिंह आदि शामिल थे।
राजधानी में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह के पि...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम नगरदा की छात्रा चंचल साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और क्षे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के झुमरपाली-भटगांव में आगामी रामनामी, बड़े भजन मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं।
मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) रायपुर इकाई के आह्वान पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा स्थित मॉड...
1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहि...