रायपुर (वीएनएस)। मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज यूनियन (सीजीएसपीईयू) रायपुर इकाई के आह्वान पर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा स्थित मॉडल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न दवा कंपनियों में कार्यरत दवा प्रतिनिधियों और मैनेजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
इस दौरान मॉडल ब्लड बैंक के स्टाफ का भी पूरा सहयोग मिला, जिससे शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सका। आयोजकों के अनुसार, श्रमिक दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन शिकागो के हे मार्केट में शहीद हुए मजदूरों की स्मृति में किया गया।
कार्यक्रम में सीजीएसपीईयू के प्रदेश पदाधिकारियों सहित रायपुर इकाई के अध्यक्ष, सचिव मंडल, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यूनियन पदाधिकारियों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
राजधानी में बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट सुरक्षा को लेकर लापरवाही लगातार सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित करेंसी टॉवर की घटना के बाद अब फाफाडीह के पि...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम नगरदा की छात्रा चंचल साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और क्षे...
बिलाईगढ़ क्षेत्र के झुमरपाली-भटगांव में आगामी रामनामी, बड़े भजन मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं।
1 मई मजदूर दिवस पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित बोरे बासी तिहार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहि...
महतारी वंदन योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दुर्ग सहित कई जिलों में कांग्रेस...