इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला ने किया भारत का दौरा

Posted On:- 2026-05-02




नई दिल्ली (वीएनएस)। इक्वाडोर की विदेश और मानव गतिशीलता मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो ने विदेश मामलों के उप मंत्री, राजदूत अलेजांद्रो डावालोस के साथ भारत की दो-दिवसीय (29-30 अप्रैल) आधिकारिक यात्रा संपन्न की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को नई दिशा मिली। यात्रा के दौरान व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

रोसेरो ने 29 अप्रैल को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों ने फार्मा, कृषि, निवेश, डिजिटल तकनीक और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान इक्वाडोर ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने के औपचारिक पत्र भी सौंपे। दोनों देशों ने क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स (क्यूआईपी) के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत अगले पांच वर्षों में इक्वाडोर को 12 करोड़ रुपए तक की अनुदान सहायता देगा, जिससे सामाजिक-आर्थिक विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

यात्रा के दौरान इक्वाडोर की मंत्री ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की, जहां प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट (पीटीए) के रोडमैप, फार्मा निर्यात और तांबा और सोना जैसे खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी वार्ता की। इस दौरान सस्ती दवाओं, चिकित्सा प्रणालियों और भारतीय फार्माकोपिया की मान्यता जैसे मुद्दों पर सहमति बनी। दोनों देशों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एमओयू पर भी सहमति जताई।

रोसेरो ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थित जन औषधि केंद्र का दौरा किया और भारत में सस्ती दवाओं के मॉडल को समझा, जिसे इक्वाडोर में लागू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

डिजिटल क्षेत्र में, उन्होंने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पहल में रुचि दिखाई, जिसमें यूपीआई जैसे भुगतान सिस्टम, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और आधार जैसी पहचान प्रणाली शामिल हैं।

यात्रा के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित बैठक में भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की। साथ ही, नई दिल्ली स्थित इक्वाडोर दूतावास में सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन भी किया।



Related News
thumb

कांग्रेस सांसद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान पर लगे आरोपों पर ...

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।


thumb

धोखाधड़ी के आरोपी आलोक कुमार को प्रत्यर्पित कर देश लेकर आई सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हरियाणा में धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे मामलों में वांछित आरोपी आलोक कुमार उर्फ यशपाल सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (यूए...


thumb

टुडे चाणक्य के पोल में बीजेपी को बंगाल में 192 सीटें मिलने का अनुमान

ये आंकड़े बीजेपी के पक्ष में समर्थन के मज़बूत एकीकरण की ओर इशारा करते हैं, जो मतदाताओं की पसंद में एक निर्णायक बदलाव का संकेत है। बहुमत का आंकड़ा 1...


thumb

अहमदाबाद में डीपफेक वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का लोन

साइबर अपराधियों ने अहमदाबाद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर बैंकिंग सुरक्षा में एक नई सेंध लगाई है, जहाँ एक कारोबारी का नकली वीडियो बनाकर उस...


thumb

जबलपुर क्रूज़ हादसा | लाइफ जैकेट नहीं पहनी,सुरक्षा नियमों की धज्जिय...

बरगी बांध में गुरुवार को हुआ क्रूज़ हादसा अब केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासन और ऑपरेटरों की 'आपराधिक लापरवाही' का मामला बनता जा रहा है। ...