नई दिल्ली (वीएनएस)। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री पर बार-बार नशे से जुड़े गंभीर आरोप लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
श्री प्रमोद तिवारी ने हाल ही में सामने आए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री मान विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उन्होंने पूर्व में विदेश यात्रा के दौरान विमान से उतारे जाने की कथित घटना और संसद के समय उठे सवालों का हवाला देते हुए कहा कि इन घटनाओं ने जनमानस में संदेह और असहजता पैदा की है तथा मुख्यमंत्री पद की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं।
हालांकि, श्री तिवारी ने यह भी कहा कि इन आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इन सभी मुद्दों पर खुलकर स्पष्टीकरण दें। उनका कहना है कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होती है, खासकर जब बात किसी राज्य के सर्वोच्च पद की हो।
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री श्री मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप लगाया और उनका डोप टेस्ट कराए जाने की मांग की।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हरियाणा में धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे मामलों में वांछित आरोपी आलोक कुमार उर्फ यशपाल सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (यूए...
इक्वाडोर की विदेश और मानव गतिशीलता मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो ने विदेश मामलों के उप मंत्री, राजदूत अलेजांद्रो डावालोस के साथ भारत की दो-दिवस...
ये आंकड़े बीजेपी के पक्ष में समर्थन के मज़बूत एकीकरण की ओर इशारा करते हैं, जो मतदाताओं की पसंद में एक निर्णायक बदलाव का संकेत है। बहुमत का आंकड़ा 1...
साइबर अपराधियों ने अहमदाबाद में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर बैंकिंग सुरक्षा में एक नई सेंध लगाई है, जहाँ एक कारोबारी का नकली वीडियो बनाकर उस...
बरगी बांध में गुरुवार को हुआ क्रूज़ हादसा अब केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासन और ऑपरेटरों की 'आपराधिक लापरवाही' का मामला बनता जा रहा है। ...