सुशासन तिहार की घोषणाएं हुईं जमीन पर साकार, मांदरी गांव में दिखा विकास का असर

Posted On:- 2026-05-02




स्कूल अहाता, सीसी रोड और आंगनबाड़ी उन्नयन कार्य से ग्रामीणों में खुशी

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाएं अब धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। कांकेर विकासखंड के ग्राम मांदरी में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्राम पंचायत मांदरी के उपसरपंच छबिलाल कुमेटी ने बताया कि पिछले वर्ष सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री द्वारा गांव के विकास के लिए विभिन्न कार्यों की घोषणा की गई थी, जिनका कार्य अब पूरा हो चुका है। ग्राम मांदरी में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं।

इन कार्यों में हाई स्कूल मांदरी में 20 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अलावा साल्हेभाट मुख्य मार्ग से तीरऊ सलाम घर तक 600 मीटर सीसी रोड का निर्माण  5 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। वहीं गांव के आंगनबाड़ी भवन का उन्नयन कार्य भी 5 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जा चुका है। ग्राम मांदरी के पूर्व सरपंच दशरथ कुरेटी ने बताया कि गांव वालों की प्रमुख मांग हाई स्कूल परिसर में अहाता निर्माण की थी। पहले स्कूल परिसर खुला होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब अहाता निर्माण हो जाने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो गया है और बच्चे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी भवन के जीर्णाेद्धार की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से गांव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।




Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...