बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 10 किलो 500 ग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया गया है।
मामले की कार्रवाई बजरंग दल कार्यकर्ता राजा साहू की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि भटगांव कॉलेज के पास स्थित कुछ घरों में गौमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीन अलग-अलग घरों से मांस जब्त किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिलाराम, रामरतन और अनिल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मृत पशुओं का मांस काटकर अपने उपयोग के लिए लाते थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त मांस के नमूने को जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेजा गया है, ताकि उसकी पुष्टि हो सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज 4 मई को राजधानी रायप...
सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्माणाधी...
कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सामान...
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के ...
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर दुर्ग में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के मंत्री गजेंद्र यादव के...