टेस्ट फायरिंग के दौरान फटा रायफल का चैंबर, जवान घायल

Posted On:- 2026-05-04




धमतरी (वीएनएस)। धमतरी जिले में पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक रायफल का चैंबर फट गया, जिससे मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चैंबर फटने से निकले लोहे के टुकड़े पास खड़े जवान चौबेलाल टंडन (निवासी बलोदा बाजार) की गर्दन और सिर के नीचे जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि धमतरी में 136 जवान एक महीने की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे और 4 मई को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। इसी दौरान 10 जवानों के एक ग्रुप में फायरिंग अभ्यास चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

डॉक्टरों के अनुसार घायल जवान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि एक्स-रे के जरिए यह जांच की जा रही है कि कहीं शरीर में धातु का कोई टुकड़ा फंसा तो नहीं है।

प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई डी.आर. बांधे ने बताया कि यह लीडरशिप ट्रेनिंग का हिस्सा था और सभी जवानों को निर्धारित संख्या में फायरिंग करनी थी। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी या अत्यधिक गर्मी को माना जा रहा है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा और उपकरणों की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।



Related News
thumb

बंगाल-असम जीतने का जश्न मनाएगा बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ, जयस्तंभ चौक...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज 4 मई को राजधानी रायप...


thumb

सीएम साय ने श्रमिकों संग बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्माणाधी...


thumb

पीएम आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सामान...


thumb

बिलाईगढ़ में संदिग्ध मांस बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गि...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ...


thumb

दुर्ग में सियासी संग्राम: ‘अहमदाबाद से सरकार’ बनाम ‘छत्तीसगढ़ एटीएम...

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर दुर्ग में राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के मंत्री गजेंद्र यादव के...