मुंबई (वीएनएस)। प्राइम वीडियो, भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक, ने आज तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी लव इंश्योरेंस कंपनी के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया है और इसमें प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या, कृति शेट्टी, सीमान, योगी बाबू और गौरी किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनोखी कहानी, फ्यूचरिस्टिक अंदाज, सटायर और रोमांस के शानदार बैलेंस के साथ, और अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक से सजी यह फिल्म आज की उस जनरेशन की परेशानियों को दिखाती है जो डेटिंग ऐप्स, बनाई हुई पहचान और एल्गोरिदम पर चलने वाले चुनावों के बीच जी रही है, लेकिन फिर भी इंसानी रिश्तों की उलझी हुई और अनप्रिडिक्टेबल फितरत को संभालकर रखना चाहती है। लव इंश्योरेंस कंपनी 6 मई से सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल में होगी, साथ ही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब में भी उपलब्ध रहेगी।
कहानी साल 2040 के चेन्नई में सेट है, जहां प्यार अब किस्मत पर नहीं छोड़ा जाता, बल्कि एक ताकतवर कंपनी उसे इंश्योर और गारंटी करती है। सूरियन, जो कंपनी का महत्वाकांक्षी सीईओ है, मानता है कि रिश्तों को एल्गोरिदम के जरिए समझा और कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं वाइब वासे, एक आजाद सोच वाला लड़का, मानता है कि प्यार नैचुरल और अनप्रिडिक्टेबल ही रहना चाहिए। उसकी दुनिया तब बदलती है जब उसकी मुलाकात धीमा से होती है, जो LIK सिस्टम पर पूरा भरोसा करती है। दोनों के बीच शुरू हुई यह लव स्टोरी दो अलग सोच को आमने-सामने ले आती है। इंसानी जज़्बात और कॉरपोरेट कंट्रोल की यह टक्कर आखिर में सवाल उठाती है कि क्या सच्चा प्यार उस दुनिया में बच सकता है जहां एहसास भी एक सामान बन चुके हैं?
https://www.instagram.com/p/DXyhVC4CM9C/
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को आखिरी बार फिल्म 'लॉगआउट' (2025) में देखा गया था। फैंस लंबे समय से उनकी आगामी परियोजना का बेसब्री से इ...
दक्षिण सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने तेलुगु अभिनेता भरत कांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद में एक भीषड़ सड़क हादसे के चलते उन...
पेड्डी', भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स का साथ ...
विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेखौफ और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं, हमेशा से बड़े पर्दे पर साहसी, सोचने पर मज...
एकता आर कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ अक्षय...
अमीषा पटेल को ईरान-अमेरिका और इजरायल में तनाव के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 4 मई की रात अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए फ्लाइट प...