सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री साय ने सिलमा के जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Posted On:- 2026-05-04




अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा प्रवास के दौरान "सुशासन तिहार" के अंतर्गत बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा में आयोजित जन चैपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन का जानकारी ली और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: मौके पर ही मिली राहत : 

जन चैपाल के दौरान ग्राम सुआरपारा निवासी राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आर्थिक कठिनाइयों को रखते हुए बिजली बिल समाधान और आर्थिक सहयोग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शुक्ला को आश्वस्त किया कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और शासन की ओर से हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से खुशी जाहिर करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा मैं अपनी समस्या को लेकर बहुत परेशान था, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने सिलमा शांतिपारा बतौली की इस चैपाल में मेरी बात को बड़े अपनेपन से सुना। मुझे बिजली बिल माफी और आर्थिक मदद का भरोसा मिला है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

गाँव-गाँव, द्वार-द्वार सुशासन की सरकार : 

जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 40 दिनों  तक श्सुशासन तिहारश् का आयोजन किया जाएगा। अभी तक आप अपने काम को लेकर प्रशासन तक जाते थे लेकिन सुशासन तिहार में हर नागरिक के दरवाजे तक प्रशासन पहुँचगा। इस  सुशासन तिहार में शासन आपके बीच आएगी और आपके मांग, समस्या और शिकायतों का समाधान करेगी। उन्होंने जन चैपाल में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों की लोगों से ली जानकारी : 

शांतिपारा में आयोजित इस जन चैपाल में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी लोगों से ली, और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




Related News
thumb

बस्तर के रणबांकुरों ने थामी सफलता की कमान, ज्ञानगुड़ी में अग्निवीर भ...

बस्तर के युवाओं के रगों में दौड़ते देश सेवा के जज्बे को अब सही दिशा और सटीक मार्गदर्शन मिल गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनकर मातृभूमि की रक्ष...


thumb

’सुशासन तिहार 2026 5 मई से जिलास्तरीय शिविर, अधिकारियों की उपस्थिति...

जिले में सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 5 मई से जिलास्तरीय ...


thumb

बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी : राज्यप...

छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की...

शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस कार्य...


thumb

मेहनत, नवाचार और सुशासन का संबल : मछली पालन से दंतेवाड़ा के राजू रा...

जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कँवलनार के कृषक राजू राम भवानी आज ग्रामीण आजीविका के एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं। वर्ष 2023 से उन्...