पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न

Posted On:- 2026-05-05




लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने बताया सनातन की जीत

रायपुर (वीएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के रुझानों के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते और झाल-मुड़ी का आनंद लेकर इस ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा सभी को झाल मुड़ी बांटी।

लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि 'सनातन की जीत' है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन विरोधी राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी।

विश्वकर्मा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में अपनी चुनावी भागीदारी का अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन के आदेश को सर्वोपरि मानकर वे पिछले 3 महीनों से आसनसोल क्षेत्र में डटे हुए थे। दिन-रात किए गए अथक प्रचार और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आसनसोल क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है।

उन्होंने इस प्रचंड बहुमत के लिए पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह जीत हर एक निष्ठावान कार्यकर्ता के समर्पण और असली सम्मान का प्रतीक है। इस जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

एसआई-एएसआई समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

रायपुर कमिश्नरेट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के ताबदले हुए है। यह आदेश पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किया है। जारी आदेश में करीब 136 पुलि...


thumb

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: बृ...

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है , उन्होंने इसे ...


thumb

जयस्तंभ चौक पर भाजपा का जश्न, जीत पर बांटी गई झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न रायपुर के जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उत्साह और उमंग के ...


thumb

सीएम साय ने किया बच्चे का नामकरण, 'रविशंकर' नाम से गूंजा गांव का आंगन

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम कमराखोल (ग्राम पंचायत लोखान) में आगमन ए...


thumb

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल र...


thumb

अकलतरा में डॉ. अखिल जैन को ‘समाज रत्न’ सम्मान

भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उप...