नई दिल्ली (वीएनएस)। बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि, बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसे लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण 9 मई को होगा। बंगाल में 9 मई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने एलान किया कि उसी दिन भाजपा का कोई नेता बंगाल सीएम पद की शपथ लेगा। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब बंगाल में सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित राज्य भाजपा के शीर्ष नेता मंगलवार को ही नई दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है प्रदेश नेतृत्व दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर मंत्रणा करेंगे। ममता जैसी कद्दावर नेता को लगातार दो बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं। बंगाल में 17वीं विधानसभा का कार्यकाल सात मई को ही खत्म हो रहा है।
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है, जबकि असम में विधायक दल...
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने शानदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते ह...
अभिनय छोड़कर पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ बनने की घोषणा करके विजय ने यह साबित कर दिया कि वे गंभीर हैं और राजनीति में उनका प्रवेश महज़ एक छोटी-मोटी भूमिका ...
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने इसे भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों की राजनीति के खिलाफ जनता का करारा जवाब बताया ह...
असम विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए ने ऐतिहासिक हैट्रिक जीत दर्ज की, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थ...