नई दिल्ली (वीएनएस)। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है, जबकि असम में विधायक दल के नेता को चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में विधायक दल का नेता चुनने की जिम्मेदारी अमित शाह को दी गई है. उनकी टीम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को शामिल किया गया है। माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को असम में पार्टी के विधायी दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी टीम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शामिल किया गया है। उन्हें पार्टी ने केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। पार्टी ने 207 सीटों पर कब्जा जमा लिया है. पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। सत्तारूढ़ टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा और उसे 81 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली हैं।
असम में बीजेपी को धमाकेदार जीत मिली है. बीजेपी नीत एनडीए (NDA) गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस गठबंधन महज 21 सीटों पर सिमट गया. बीजेपी गठबंधन को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार अधिक सीटें मिली हैं (2021 में गठबंधन को 76 सीटें मिली थीं). इस बार असम में बीजेपी ने अकेले के दम पर 82 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल 19 सीटें ही मिल सकीं।
बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट...
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने शानदार जीत दर्ज की है, जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते ह...
अभिनय छोड़कर पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ बनने की घोषणा करके विजय ने यह साबित कर दिया कि वे गंभीर हैं और राजनीति में उनका प्रवेश महज़ एक छोटी-मोटी भूमिका ...
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने इसे भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों की राजनीति के खिलाफ जनता का करारा जवाब बताया ह...
असम विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए ने ऐतिहासिक हैट्रिक जीत दर्ज की, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थ...