भिलाई का पहला सखी वन स्टॉप सेंटर होगा शुरू, विधायक रिकेश सेन करेंगे उद्घाटन

Posted On:- 2026-05-09




भिलाई नगर (वीएनएस)। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और त्वरित परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलाई का पहला “सखी वन स्टॉप सेंटर” प्रारंभ होने जा रहा है। यह सेंटर फरीद नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के समीप स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन 9 मई को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा किया जाएगा।

यह सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं अन्य महिला अपराधों से पीड़ित महिलाओं को यहां तत्काल सहायता मिल सकेगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सखी वन स्टॉप सेंटर के शुरू होने से बहनों और बेटियों को संकट की घड़ी में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही स्थान पर हर जरूरी सहायता उपलब्ध होगी। यह केंद्र महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। हमारी कोशिश है कि वैशाली नगर विधानसभा महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त क्षेत्र के रूप में पहचान बनाए।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आत्मबल देने के साथ-साथ समाज में बेटियों और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आर के जामुलकर ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा और सहायता का एक समर्पित मंच होगा। यहां पीड़ित महिलाओं को पुलिस समन्वय, मेडिकल सुविधा, काउंसलिंग, विधिक सहायता तथा आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी आश्रय भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 से भी सेंटर को जोड़ा गया है, ताकि संकट की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है और महिलाओं की गोपनीयता एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सेंटर का उद्देश्य केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी है।



Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...