विकसित कृषि संकल्प अभियान : ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक व किसानों के साथ हुआ संगोष्ठी

Posted On:- 2026-05-09




बीजापुर (वीएनएस)। विकसित कृषि संकल्प अभियान जो कि छत्तीसगढ़ शासन की और से 05 मई से 20 मई तक चल रही है जिसके तहत निदेशक विस्तार सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, के निर्देशानुसार में कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण सकनी के मार्गदर्शन में दल प्रमुख डॉ. शमशेर आलम के द्वारा 08 मई 2026 को ब्लॉक उसूर के ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक एवं किसानों के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर नित नवाचार और आगामी खरीफ के फसलों में प्रयुक्त तकनीकों के विषय में चर्चा किया गया। 

डॉ. आलम ने प्रमुख रूप से बीज उपचार, मृदा परिक्षण, जैविक उर्वरक, ग्रीष्म कालीन जुताई, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, रोग एवं कीटों का जैविक प्रबंधन, पौध संरक्षण, बागवानी फसलों की खेती, उन्नत यंत्रों का प्रयोग, खेती में ड्रोन का प्रयोग, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, मशरूम उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन का महत्व इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यानिक विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहें।




Related News
thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निराकरण, हजारों मामलों का मौके पर ह...

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा संतोष कुमार आदित्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक ...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

परियोजना भोपालपटनम अंतर्गत मद्देड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सम...


thumb

सुशासन तिहार शिविर में दिखी संवेदनशील प्रशासन की झलक

नगरपालिका परिसर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं हितग्राहि...


thumb

नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने संभाली कमान

कलेक्टर विश्वदीप ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर जिले के प्रशासनिक कार्य...


thumb

युवा आईएएस विश्वदीप बने जिले के नए कलेक्टर, संभाली जिम्मेदारी

विश्वदीप ने जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी विश्वदीप इससे पूर्व रायपुर नगर निगम में आयुक्त तथा...