सुशासन तिहार शिविर में दिखी संवेदनशील प्रशासन की झलक

Posted On:- 2026-05-09




गोद भराई, अन्नप्राशन और बाल विवाह मुक्त बीजापुर का सामूहिक संकल्प बना आकर्षण का केंद्र

बीजापुर (वीएनएस)। नगरपालिका परिसर में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं हितग्राहियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आकर्षक स्टॉल लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती माताओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस दौरान माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का वातावरण पारिवारिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पोषण अभियान, सुपोषण कार्यक्रम, मातृत्व सहायता योजनाएं तथा किशोरी बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बाल विवाह मुक्त बीजापुर अभियान रहा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने यह प्रण किया कि जिले में बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के साथ.साथ समाज को शिक्षित एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही बीजापुर को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सकता है। सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय रहा।




Related News
thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निराकरण, हजारों मामलों का मौके पर ह...

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा संतोष कुमार आदित्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक ...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

परियोजना भोपालपटनम अंतर्गत मद्देड़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सम...


thumb

विकसित कृषि संकल्प अभियान : ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक व किसानों...

विकसित कृषि संकल्प अभियान जो कि छत्तीसगढ़ शासन की और से 05 मई से 20 मई तक चल रही है जिसके तहत निदेशक विस्तार सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय...


thumb

नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने संभाली कमान

कलेक्टर विश्वदीप ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर जिले के प्रशासनिक कार्य...


thumb

युवा आईएएस विश्वदीप बने जिले के नए कलेक्टर, संभाली जिम्मेदारी

विश्वदीप ने जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी विश्वदीप इससे पूर्व रायपुर नगर निगम में आयुक्त तथा...