मास्को (वीएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म होने के करीब है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मामला समाप्त होने वाला है। ये अब तक का सबसे मजबूत संकेत है कि मॉस्को 4 साल से ज्यादा समय तक भीषण लड़ाई के बाद अब बातचीत के जरिए समाधान तलाशने के संकेत दे रहा है।
पुतिन ने कहा, यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी अभिजात वर्ग ने रूस को कुचलने का जो सपना देखा था, वो विफल हो चुका है। अब वे खुद इस दलदल में फंस चुके हैं। पुतिन के अनुसार, पश्चिमी देशों ने अपने भू-राजनीतिक हितों के लिए यूक्रेन को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि रूस के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया और यूक्रेन के हाथों हमला करवाया गया।
पुतिन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध की ताजा स्थिति को लेकर भारत, चीन और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों को भरोसे में लिया है। उनके मुताबिक, इन देशों के साथ रणनीतिक जानकारी साझा की गई है।
उन्होंने कहा, पश्चिम को उम्मीद थी कि वे कुछ ही महीनों में रूस को कुचल देंगे और उसकी राज्यसत्ता को नष्ट कर देंगे, लेकिन वे इसमें पूरी तरह विफल रहे। अब वे खुद इस दलदल में फंस चुके हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने इसे लंबे समय से चल रहे युद...
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को लेकर महत्वपूर...
अमेरिका और ईरान में जारी भीषण तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। अबूधाबी में विदेश सचिव मिस्री ने फ्रांस और यू...
अमेरिका और ईरान में जारी भीषण तनाव के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। अबूधाबी में विदेश सचिव मिस्री ने फ्रांस और यू...
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ बातचीत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सभी पक्षों से होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी को बिना किस...