बलौदाबाजार वटगन शिविर में जोगी राम को तुरंत मिला आयुष्मान वय वंदन कार्ड

Posted On:- 2026-05-12




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में सुशासन का संकल्प अब धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है, जहां सरकारी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के  पर  पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत वटगन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता के लिए वरदान साबित हुआ। इस शिविर की सफलता का जीवंत उदाहरण तब देखने को मिली जब जोगी राम वर्मा ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अधिकारियों ने उनके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की और देखते ही देखते उन्हें आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाकर सौंप दिया।

अपने हाथ में स्वास्थ्य सुरक्षा का यह मजबूत कवच पाकर जोगी राम वर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह पहल बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिविर के माध्यम से बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए मौके पर ही कार्ड मिल जाना सुशासन की असली परिभाषा को चरितार्थ करता है। यह वाकया न केवल प्रशासनिक तत्परता को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश का अंतिम व्यक्ति अब खुद को सशक्त और मजबूत महसूस कर रहा है।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल:पर्यावरणीय मानकों के पालन,निगरानी का...

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल प्रभावी और सक्रिय भूमिका निभा रहा है।


thumb

खुटपाली व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 147.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर की कन्हर नदी पर खुटपाली व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 147 क...


thumb

अवैध लकड़ी परिवहन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने अवैध रूप...


thumb

प्रदेशभर में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती, बलरामपुर में 4 टीपर जब्त’

प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


thumb

गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों से म...

।दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया बस्ती में आज एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इला...


thumb

सामुदायिक भवनों और चबूतरा निर्माण के लिए 43 लाख मंजूर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जांजगीर-नैला नगर पालिका में 4 निर्माण कार्यों के लिए 43 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।