अवैध लकड़ी परिवहन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Posted On:- 2026-05-12




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से साल लकड़ी का परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के निर्देशन तथा उप वनमण्डलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। वन विभाग को सूचना मिली थी कि मानपुर क्षेत्र से अवैध रूप से साल लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है।

जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 9601 में साल प्रजाति के 8 नग लट्ठे (करीब 1.915 घनमीटर) लोड पाए गए। वाहन में सवार विष्णु गुप्ता एवं सर्वाेत्तम गुप्ता, निवासी ग्राम बानापती, लकड़ी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने वाहन सहित वनोपज को जब्त कर लिया।

प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

कार्रवाई में वनपरिक्षेत्राधिकारी श्री निखिल सक्सेना, वनपाल श्री धनश्याम शर्मा, श्री प्रहलाद तिवारी, वनरक्षक श्री अजीत कुजूर, श्री शिवशंकर सिंह, श्री देवीलाल, श्री राजेश राम, श्री संजीव सिंह एवं श्री सुरेन्द्र सिंह ओइके सहित वन विभाग का अमला उपस्थित रहा।



Related News
thumb

ग्राम महुआ में सुशासन तिहार शिविर बना जनसेवा का प्रभावी मंच

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत महुआ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभी...


thumb

सुशासन तिहार : सिमड़ा सुशासन शिविर में सुगन्ती तिर्की को मिला ट्राइ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।


thumb

कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक स्थापना का प्रस्ता...

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘कुनकुरी में ब्लड बैंक की कमी मरीजों की जान पर बन रही आफत‘‘ के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ...


thumb

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत कुनकुरी में खाद्य प्रतिष्ठानों का ...

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में चल रहे ’“सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार”’ अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुनकुरी क्षेत्र...


thumb

कलेक्टर ने सुशासन शिविर के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के दि...

कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों और जिला कार्यालय के कर्मचारियों को शासकीय कार्य म कर्मयोगी के माध्...