जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों और जिला कार्यालय के कर्मचारियों को शासकीय कार्य म कर्मयोगी के माध्यम से ही कार्य करने के दिए निर्देश। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार प्रदीप कुमार साहू और सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विकास खंड स्तरीय सुशासन शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों और बीएमओ, विकास खंड शिक्षा अधिकारी,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, फूड इंस्पेक्टर,श्रम विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीय शिविर में उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और सुशासन शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सड़क को सुधारने के लिए गए निर्णय को अमल करने कहा है। उन्होंने कहा कि जहां सड़क दुर्घटना ज्यादा होती है उन जगहों पर सुधार करण की आवश्यकता है और साइन बोर्ड दिशा सूचक बोर्ड लगाने की आवश्यकता बताई।
कलेक्टर ने एन एच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यों को गंभीरता से नहीं किया गया तो सारी जिम्मेदारी एन एच के अधिकारियों को होगी और कारवाई भी अधिकारियों पर की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा 6/4 के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा खाद की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर ’विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्...
जिले में श्फसल विविधीकरण' के अंतर्गत किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर लाभप्रद वैकल्पिक फसलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जिले के किसानों ...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारिय...
संचालनालय कृषि रायपुर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद ज...
जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एव...
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और ...