कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 62 आवेदन प्राप्त

Posted On:- 2026-05-12




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम परसकोल महासमुंद निवासी कुमारी बाई ने सीमांकन के लिए आवेदन किया। इसी तरह ग्राम अछरीडीह के बृजराखन साहू ने भूमिहीन कृषि मजदूर सहायता योजना में अपात्र घोषित होने के संबंध में, ग्राम बेमचा के बुद्धा यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु, बेमचा की प्रभा निषाद ने संजीवनी कोष से इलाज हेतु, ग्राम लालमाटी पिथौरा निवासी प्रेमबाई मुंडा ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए तथा ग्राम ठाकुरदिया पिथौरा के लालचंदन पटेल ने मनरेगा कार्य में अनियमितता के संबंध में आवेदन किया। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह लेगी ’वीबी जीरामजी’ योजना

केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर ’विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्...


thumb

ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन और मक्का उत्पादन को अपना रहे किसान

जिले में श्फसल विविधीकरण' के अंतर्गत किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर लाभप्रद वैकल्पिक फसलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जिले के किसानों ...


thumb

शिविर व किसान रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित और...

संचालनालय कृषि रायपुर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद ज...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर, बसना व सरायपाली क्षेत्...

जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एव...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्...

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और ...