शिविर व किसान रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित और जागरूक

Posted On:- 2026-05-12




महासमुंद (वीएनएस)। संचालनालय कृषि रायपुर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा सभी विकासखण्डों में 24-24 पंचायतों का चिन्हाकन कर शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि शिविर में कृषि विभाग एवं अन्य समवर्गीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर एवं किसान रथ के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शिविर हेतु ऐसे ग्रामों का चयन किया गया है जहां पर सुशासन तिहार शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, 11 मई को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम अछोला एवं नांदगाव में विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर आयोजित किया गया। ग्राम अछोला में सुशासन शिविर एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के आयोजन में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहें एवं नांदगाव में भी किसानों के मध्य विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर शिविर का आयोजन किया गया।

इसी तरह विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पतेरापाली, कन्हारपुरी एवं विकासखण्ड पिथौरा के बरेकेल खुर्द व डूमरपाली, विकासखण्ड बसना के ग्राम तिलाईदादर एवं कुसमुर तथा सरायपाली के जंगलबेड़ा एवं बलौदा में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिविरों में लगभग 1680 किसानों की उपस्थिति रही। शिविर में उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया एवं किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग प्रोत्साहन हेतु वैज्ञानिक अनुशंसा के आधार पर ई-उर्वरक (टोकन प्रणाली) आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में अन्य रासायनिक उर्वरक जैसे - 12ः32ः16, 20ः20ः13 एवं एसएसपी के उपयोग के संबंध में कृषकों को बताया गया। साथ ही बताया गया कि हरी खाद, जैव उर्वरक, नील हरित काई, केंचुआ खाद आदि के उपयोग से भूमि की दशा में सुधार और  उत्पादकता में वृद्धि होती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत छुटे हुए कृषकों का फार्मर आई डी स्थल में ही बनाया गया एवं नवीन कृषकों का केसीसी भी शिविर स्थल में बनाकर वितरण किया गया।




Related News
thumb

1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह लेगी ’वीबी जीरामजी’ योजना

केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर ’विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्...


thumb

ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन और मक्का उत्पादन को अपना रहे किसान

जिले में श्फसल विविधीकरण' के अंतर्गत किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर लाभप्रद वैकल्पिक फसलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जिले के किसानों ...


thumb

कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 62 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारिय...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर, बसना व सरायपाली क्षेत्...

जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एव...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्...

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और ...