जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रगति पर, बसना व सरायपाली क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

Posted On:- 2026-05-12




महासमुंद (वीएनएस)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी सचिन भुतड़ा द्वारा जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय बसना तथा सरायपाली क्षेत्रों के सुपरवाइजर्स की बैठक लेकर जनगणना कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि प्रगणकों के माध्यम से सही एवं गुणवत्ता पूर्ण जानकारी संकलित करते हुए कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। सभी चार्ज अधिकारियों को 20 मई 2026 तक जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार महिलांगे, मनोज कुमार खाण्डे सहित संबंधित तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सभी ब्लॉकों में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक 355 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में पिथौरा तहसील चार्ज के 187 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य सर्वाधिक पूर्ण हुआ है। वहीं नगरीय क्षेत्र में पिथौरा नगर पंचायत के 15 में से 14 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 




Related News
thumb

1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह लेगी ’वीबी जीरामजी’ योजना

केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर ’विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्...


thumb

ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन और मक्का उत्पादन को अपना रहे किसान

जिले में श्फसल विविधीकरण' के अंतर्गत किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर लाभप्रद वैकल्पिक फसलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जिले के किसानों ...


thumb

कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 62 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारिय...


thumb

शिविर व किसान रथ के माध्यम से किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित और...

संचालनालय कृषि रायपुर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद ज...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्...

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और ...