जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में चल रहे ’“सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार”’ अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुनकुरी क्षेत्र में हाट-बाजार के कारण खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने किराना दुकानों, मौसमी फल व सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस-जूस विक्रेताओं, होटलों, ढाबा आदि का मौके पर निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए।
व्यापारियों को हाइजीन, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की छटनी व नष्टीकरण, पीने के पानी का सुरक्षित संग्रहण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स का मेडिकल, खाद्य लाइसेंस’ आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। किराना और होलसेल प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता व मिलावट की शंका पर 6 खाद्य नमूने संकलित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें ऑरेंज स्क्वैश शरबत, चोको हेजेल नट चॉकलेट, अमाजा मैंगो जूस ड्रिंक्स, आइस पंच कार्बाेनेट ड्रिंक्स, मम्पी पैकेज पानी बोतल और जुजु रोज केसर लॉलीपॉप शामिल थे। जांच परिणाम आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण में मेन रोड व बस स्टैण्ड कुनकुरी पर स्थित लित कुमार अग्रवाल गल्ला दुकान, आर्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रामजी होटल और नास्ता सेंटर, महेश ढाबा, कुमार किराना स्टोर, जैन ट्रेडर्स’ सहित अन्य प्रतिष्ठानों को खाद्य व्यवसाय संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि जल्द ही कुनकुरी व आसपास के खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता एवं खाद्य लाइसेंस शिविर सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विभाग जिले में आमजन को ’शुद्ध, साफ, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ’ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई व जन जागरूकता अभियान चला रहा है।
केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर ’विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्...
जिले में श्फसल विविधीकरण' के अंतर्गत किसान अब पारंपरिक धान की खेती छोड़कर लाभप्रद वैकल्पिक फसलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जिले के किसानों ...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारिय...
संचालनालय कृषि रायपुर से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 20 मई तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद ज...
जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एव...
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और ...