सुशासन तिहार में जनसमस्याओं के समाधान के साथ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Posted On:- 2026-05-12




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत गैना में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। हाई स्कूल ग्राउंड परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आमजनों से संवाद कर शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने की अपील की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं, पात्रता और लाभ प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सुपोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं।

सुशासन तिहार के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 3102 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 823 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। वहीं गैना में आयोजित शिविर में लगभग 375 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 215 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

शिविर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद सदस्यगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री नीरनिधि नन्देहा, जनपद पंचायत सीईओ श्री निजाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल:पर्यावरणीय मानकों के पालन,निगरानी का...

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल प्रभावी और सक्रिय भूमिका निभा रहा है।


thumb

खुटपाली व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 147.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर की कन्हर नदी पर खुटपाली व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 147 क...


thumb

अवैध लकड़ी परिवहन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

छत्तीसगढ़ में अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर वनमंडल के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने अवैध रूप...


thumb

प्रदेशभर में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती, बलरामपुर में 4 टीपर जब्त’

प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


thumb

गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों से म...

।दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित महामाया बस्ती में आज एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इला...


thumb

सामुदायिक भवनों और चबूतरा निर्माण के लिए 43 लाख मंजूर

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जांजगीर-नैला नगर पालिका में 4 निर्माण कार्यों के लिए 43 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।