अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

Posted On:- 2026-05-13




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी। 

सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी। जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा, जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था। 

रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे। फिर वापस चले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी। स्वप्नेश पांडेय ने कहा, मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी।

स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, भाई (प्रतीक यादव) का लंबे समय से इलाज चल रहा था। जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी।

अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा, मुझे सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली। चूंकि अपर्णा उस समय यहां मौजूद नहीं थी और वे बाहर थीं, इसलिए मुझे यह खबर सोशल मीडिया से ही मिली। तब तक उनका निधन हो चुका था। यह मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है। दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।



Related News
thumb

TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी ...

कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता ताराहाई कथबर्ट ने स्पष्ट किया है कि TVK के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री विजय ने INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री पद ...


thumb

झूठ की गूंज' 7.8% की इकोनॉमिक ग्रोथ को नहीं छिपा सकती, इंस्टाग्राम ...

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की GDP बढ़कर 7.8% हो गई, जो RBI के अनुमानों से बेहतर है। SCO समिट के...


thumb

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकटों और आपूर्ति बाधाओं के बीच 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल करने पर देशवासियों के संकल्प और पुरुषार्थ...


thumb

पंजाब यूनिवर्सिटी: अमित शाह ने एबीवीपी की जीत को 'राष्ट्र प्रथम' वि...

अमित शाह ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत को 'राष्ट्र प्रथम' विचारधारा में युवा शक्ति के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। अंकित बि...


thumb

सीजेपी ने 5 सितंबर का 'दिल्ली मार्च' वापस लिया, सुको में केंद्र के ...

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर का अपना 'दिल्ली मार्च' वापस ले लिया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास...


thumb

सुको से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने एफआईआर रद्द करने के फैसले का ...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं, जिसका केंद्र सरकार ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच ...