बिलासपुर (वीएनएस)। बिलासपुर शहर में तेज वर्षा हुआ। एक ही दिन में वर्षा का रिकार्ड कायम किया गया है। जिन जगहों पर जल भराव नहीं होता था वहां भी पानी भर गया। विकट स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। आपदा के दौरान मदद करने के लिए कंट्रोल रूम में कोई कर्मचारी ही नहीं था। कंट्रोल रूम में फोन की घंटी बजती रही। रिसीव करने वाला कोई नहीं रहा।
वर्षाऋतु में शहरवासियों के साथ ही जिलेवासियों को आपदा की स्थिति में राहत व बचाव के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यहां 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। आठ घंटे का शिफ्ट तय किया गया है। गुरुवार को शहर में भारी वर्षा हुई। जब लोगों को मदद की जरूरत पड़ी, उस वक्त नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी गायब मिले। मदद के लिए मोहल्लेवासी फोन कर रहे थे। घंटी बज रही थी पर रिसीव करने वाला कोई नहीं था। दूसरे दिन सुबह शुक्रवार को इसकी शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार को मिली। नाराज कलेक्टर ने आयुक्त भू अभिलेख शाखा को तलब किया और पूरी जानकारी मांगी। आयुक्त भूअभिलेख ने जिन कर्मचारियों की रात के शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी, उनकी सूची सौंप दी। नाराज कलेक्टर ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त भू अभिलेख ने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार आपदा के दौरान नियंत्रण कक्ष से 5 कर्मचारी नदारद मिले थे।
उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को राज्य के छह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और इनसे संबद्ध अस्पतालों के स्वशास...
शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजेे लोक श...
लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए ...
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्हों...
जिले के कोड़ातराई में 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खर...
मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को दुर्ग के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत...