बालोद में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

Posted On:- 2026-05-13




बालोद (वीएनएस)। बालोद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। घटना राजहरा नगर के दास पान ठेला चौक के पास हुई, जहां बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। छह मजदूर गड्ढे के भीतर काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और सभी मजदूर उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन मजदूरों की मिट्टी में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और महिला मजदूर बैशाखिन के रूप में हुई है।

प्रशासन ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।



Related News
thumb

मितानिन के घर विस्फोटक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है


thumb

CGPSC 2021 मामला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टर्स को म...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप...


thumb

राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई अपील को सकारात्मक रूप देते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने ...


thumb

भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव: कई दिग्गज बाहर, युवा चेहरों को मिली...

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत कई वरिष्ठ दिग्गजों की छुट्टी कर नए युवा चेहरों को शामिल किया गया है।


thumb

सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है