मितानिन के घर विस्फोटक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-05-13




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे भनपुरी क्षेत्र से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 7 मई की सुबह बीरगांव प्रगति चौक स्थित पुष्पा साहू के मकान में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी। बताया गया कि आरोपी विनय कुमार देवांगन 6 मई की रात बैग छोड़कर गया था और सुबह लेने आने की बात कही थी। जब वह वापस नहीं लौटा तो बैग खोलने पर उसमें बम जैसी सामग्री और पिस्टल दिखाई दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस, बीडीएस टीम और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। जांच में बैग से तीन बम नुमा बोतलें, वायर, बैटरी, IED मैकेनिज्म, फिलामेंट, एयर पिस्टल और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटक सामग्री को डिफ्यूज किया गया। प्राथमिक परीक्षण में सामग्री विस्फोटक पाई गई।

मामले में थाना खमतराई में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की। आखिरकार तकनीकी इनपुट के आधार पर रिंग रोड नंबर-2 भनपुरी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान था और आत्महत्या की नीयत से विस्फोटक तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अतिरिक्त बैटरी, फटाका ज्वाइंटर, वायर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 04 MK 2712 भी जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार देवांगन (49 वर्ष) मूल रूप से ग्राम मलौद, थाना धरसींवा का निवासी है और वर्तमान में बीरगांव क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Related News
thumb

शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए निविदा को दी मंजूरी

)।राज्य शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए 32 करोड़ 34 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इस राशि से 57.60 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण और नव...


thumb

CBSE 12वीं बोर्ड में गुरुकुल के छात्रों ने मारी बाजी

गुरूकुल पब्लिक स्कूल, कवर्धा के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा ...


thumb

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदा...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्...


thumb

कबीरधाम जिले में 1 जुलाई से लागू होगी 'विकसित भारत जी राम जी' योजना

विकसित भारत से विकसित ग्राम का रोड मैप बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन वीबी जी राम जी अधिनियम 2025...


thumb

सोने की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से बढ़ेगी रीसाइक्लिंग, घरेलू बाजार को ...

केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले का रायपुर सराफा एसोसिएशन ने स्वागत किया है