सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिपमें ज्ञानेश्वरी यादव ने जीते दो पदक

Posted On:- 2026-05-14




रायपुर (वीएनएस)। राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने एशियाई स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और ज्ञानेश्वरी की यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।

मंत्री राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी यादव आने वाले समय में देश के लिए और बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी तथा युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी : कमलेश पासवान

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने आज रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा किया।


thumb

धमतरी के समाधान शिविरों में 1070 आवेदनों का त्वरित निराकरण

अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार 2026 धमतरी जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है।


thumb

सुशासन तिहार में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता ...


thumb

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक राहत पहल है। इसके तहत पुराने बकाये पर सरचार्ज में छूट मि...


thumb

राशन कार्ड मिलने से सुनीता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है।


thumb

चिचिरदा समाधान शिविर में 450 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा

राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर ...