दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन

Posted On:- 2026-05-15




हितग्राही 19 मई तक जमा कर सकते हैं दस्तावेज

कोरबा (वीएनएस)।  जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। विशेष रूप से, जिन दिव्यांगजनों के हाथ या पैर कटे हुए हैं, उनके लिए माप लेकर विशेष रूप से तैयार किए गए नकली हाथ और पैर  भी प्रदान किए जाएंगे।

जिले के समस्त पात्र दिव्यांगजन अथवा उनके अभिभावक अपने आवश्यक दस्तावेज 19 मई तक अनिवार्य रूप से संबंधित कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। सुविधा हेतु आवेदन जमा करने के लिए विभिन्न स्थानों को अधिकृत किया गया है। आप अपने क्षेत्र के वार्ड पार्षद अथवा ग्राम पंचायत सरपंच-सचिव के पास दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय नगर पालिक निगम कोरबा एवं इसके समस्त जोन कार्यालयों, संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा अपील की जाती है कि जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेज जमा करें, ताकि समय पर कृत्रिम अंगों का निर्माण और उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया जा सके।  



Related News
thumb

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और इटसा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में आशा कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ...


thumb

अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जा...

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्र निर्माण और जागरूक नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक आयोजित ...


thumb

कैसी हो माताजी... राशन मिल रहा है न?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और...


thumb

सुशासन तिहार 2026 - सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंच...


thumb

केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मां...

मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय की मंशा के अनुरूप कोरबा जिले में 01 मई से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों ...