अटल विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक, राष्ट्रहित में जागरूकता पर जोर

Posted On:- 2026-05-15




बिलासपुर (वीएनएस)। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्र निर्माण और जागरूक नागरिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सशक्त नागरिक’ संकल्प बैठक आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटेरिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सशक्त नागरिक’ आह्वान को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. पटेरिया ने उपस्थित अधिकारियों और प्राध्यापकों से राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने आर्थिक जागरूकता पर जोर देते हुए अनावश्यक सोना खरीदने और गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी। साथ ही ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक कार, एक परिवार” की अवधारणा अपनाने का आह्वान किया, ताकि विश्वविद्यालय आने-जाने में संसाधनों की बचत हो सके।

कुलपति ने कहा कि “देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें” जैसे विचारों को व्यवहार में उतारना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों और अधिकारियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

बैठक में कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. एच.एस. होता, डॉ. तारणीश गौतम, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अतुल दुबे, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वी. कलाधर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, ऊर्जा संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।



Related News
thumb

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और इटसा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में आशा कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ...


thumb

कैसी हो माताजी... राशन मिल रहा है न?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच के प्रेम और...


thumb

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु आवेदन

जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। इस योजना के...


thumb

सुशासन तिहार 2026 - सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंच...


thumb

केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मां...

मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय की मंशा के अनुरूप कोरबा जिले में 01 मई से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों ...