नीट परीक्षा 21 जून को होगी

Posted On:- 2026-05-15




नई दिल्ली (वीएनएस) । मेडिकल कॉलेजों मे स्नातक स्तर तक प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी) अब 21 जून को होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) ने गत तीन मई को आयोजित की गयी नीट परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी थी। एनटीए ने शुक्रवार को कहा कि अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को आयोजित की जायेगी।

नीट की तीन मई को हुयी परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र - छात्रायें शामिल हुये थे। एनटीए पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि फिर से करवायी जा रही परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नये सिरे से पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा तथा किसी तरह की फीस भी नहीं देनी होगी।

उसमें परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है।



Related News
thumb

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विवादित भोजशाला को मंदिर घोषित किया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की विवादित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर बताया है। सुनवाई के दौरान हिंदू, मुस्लिम और जैन समुदायों के याचिकाकर्ताओं ने दलीले...


thumb

पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गई ह...


thumb

ब्रिक्स समिट में गूंजा इजराइल-फलस्तीन का मुद्दा, जयशंकर ने बताया भा...

जारी तनाव, समुद्री यातायात के लिए जोखिम और ऊर्जा अवसंरचना में व्यवधान स्थिति की नाजुकता को उजागर करते हैं। जयशंकर ने लेबनान, सीरिया, सूडान, यमन और ...


thumb

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, सरकार ने दूर की आशंका; होर्मुज पार कर...

पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से दो एलपीजी कार्गो सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं, जिससे भारत की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश...


thumb

नई दिल्ली में पीएम मोदी की रूसी विदेश मंत्री लावरोव से अहम चर्चा, ब...

प्रधानमंत्री ने सदस्य और सहयोगी देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ आधिकारिक ब्रिक्स पारिवारिक तस्वीर में भी भाग लिया।