कलेक्टर ने कहा- आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें

Posted On:- 2026-05-16




कलेक्टर के सख्त निर्देश, कालाबाजारी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और ज्यादा मात्रा में पेट्रोल डीजल की खरीदी अथवा इसका संग्रहण करना प्रारंभ नही करें, केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल/डीजल वाहनों में रखे।  ऑयल कम्पनियों के सेल्स ऑफिसर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से पेट्रोल/डीजल उपलब्धता एवं आपूर्ति की हेतु लगातार व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन कार्यरत है। आवश्यकता, मांग अनुसार पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति लगातार की जा रही है। मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पम्पों को 24 घण्टे आपूर्ति के निर्देश दिये है।

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने कहा कि, सभी व्यक्ति देशकाल की परिस्थिति अनुसार ईंधन का उपयोग करें। कोई भी धन कमाने के लालच में पेट्रोल डीजल का ज्यादा मात्रा का स्टॉक कर अधिक रेट में न बेचें, जिले में सभी व्यक्तियों को पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति हो इसका ध्यान रखें। कालाबाजारी नहीं करें, यदि कालाबाजारी करते हुए पकडे जायेंगे तो उनको बक्शा नहीं जाएगा। ऑयल कम्पनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जिले के पेट्रोल/डीजल पम्पों में आकस्मिक निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।



Related News
thumb

खेतों तक पहुंच रहा समाधान और किसानों तक राहत

सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यम...


thumb

सौर ऊर्जा से जगमगाया ग्राम भोथीपारखुर्द

जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्...


thumb

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के संबंध में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक ली। उन्होंने अतिआवश्यक सेवाओं वाले ...


thumb

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने छुरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ए...

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्व...


thumb

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त ...

जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दं...