सौर ऊर्जा से जगमगाया ग्राम भोथीपारखुर्द

Posted On:- 2026-05-16




कलेक्टर सूर्यसभा में हुए शामिल

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन के प्रयासों ने योजना को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर  जितेन्द्र यादव राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारखुर्द में आयोजित सूर्यसभा में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही।  ग्राम भोथीपारखुर्द में 22 घरों में सौर पैनल स्थापना कार्य पूर्ण कर कनेक्शन चालू हो गया है। वहीं 21 घरों में सौर पैनल कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है। साथ ही लगभग 10 नये आवेदन वेंडर चयन हेतु प्रक्रियाधीन हैं। इस तरह ग्राम भोथीपारखुर्द सौर ऊर्जा से जगमगा उठा है। ग्राम में बहुतायत सोलर कनेक्शन लगने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है।

कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करना है तथा बिजली बिल मुफ्त अथवा बहुत कम करना है। इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैलन लगाने के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा अपनाने प्रेरित करने की दृष्टि से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सक्रिय भागीदारी करने वाले दो लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे अन्य नागरिकों को भी प्रोत्साहन मिला। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा और फील्ड स्तर पर किए गए प्रयासों ने इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दे दिया है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने और अपने घरों में सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ सस्ते एवं निरंतर ऊर्जा स्रोत से सशक्त बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल  कौशलेन्द्र पाण्डेय, जनपद सीईओ  मनीष साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



Related News
thumb

खेतों तक पहुंच रहा समाधान और किसानों तक राहत

सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों के चेहरे पर जब संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, तभी सुशासन का वास्तविक अर्थ साकार होता है। मुख्यम...


thumb

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के संबंध में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक ली। उन्होंने अतिआवश्यक सेवाओं वाले ...


thumb

कलेक्टर ने कहा- आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें

कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों और आम उपभोक्ताओं से अपील किया है कि, वे किसी भ्रम अथवा अफवाह से प्रभावित होकर घबराए नहीं और ज्यादा मात्...


thumb

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने छुरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ए...

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर छुरिया विकासखंड के सामुदायिक स्व...


thumb

अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त ...

जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दं...