ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से मीना की आय में हुई सात गुणा वृद्धि

Posted On:- 2026-05-17




रायपुर(वीएनएस)।कहते हैं खेती में मेहनत के साथ यदि नई सोच और सही तकनीक जुड़ जाए, तो खेत भी सोना उगलने लगते हैं। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत बरनाईदादर गांव की कृषक श्रीमती मीना पटेल ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने आधुनिक उद्यानिकी खेती को अपनाया और ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से अभूतपूर्व सफलता हासिल की। 

श्रीमती मीना पटेल बताती हैं कि उनके पास कुल 4.13 हेक्टेयर सिंचित कृषि भूमि है। पहले वे मुख्य रूप से धान की खेती करती थीं, जिससे उन्हें सीमित आय प्राप्त होती थी। तभी उद्यान विभाग के अधिकारियों की सलाह पर उन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत ग्राफ्टेड बैगन एवं टमाटर प्रदर्शन योजना का लाभ लिया और एक एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती शुरू की। खेती में आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग का उपयोग किया गया, जिससे पानी की बचत के साथ फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी वृद्धि हुई। विभाग द्वारा उन्हें 30 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया, जिससे उन्नत खेती को अपनाने में सहायता मिली।

ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से श्रीमती मीना पटेल को बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। जहां पहले धान की खेती से प्रति एकड़ लगभग 20 क्विंटल उत्पादन एवं सीमित लाभ प्राप्त होता था, वहीं अब ग्राफ्टेड टमाटर से लगभग 400 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हो रहा है। टमाटर की बिक्री पिथौरा एवं ओडिशा की मंडियों में की गई, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मूल्य मिला। श्रीमती मीना बताती है कि धान की खेती में लगभग 36 हजार 600 रुपये तक की आय होती थी, जबकि ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से सभी लागत निकालने के बाद लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हुआ। इस प्रकार उनकी आय में लगभग सात गुना वृद्धि हुई है। इस सफलता का सकारात्मक प्रभाव आसपास के किसानों पर भी पड़ा है। अब क्षेत्र के अन्य किसान भी उद्यानिकी फसलों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।




Related News
thumb

राज्य शासन ने वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय मे...

राज्य शासन द्वारा वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में मितव्ययिता के उपायों को ...


thumb

बस्तर में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त

बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी श्री ...


thumb

राज्य शासन ने वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय मे...

राज्य शासन द्वारा वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में मितव्ययिता के उपायों को ...


thumb

बालोद जिले में शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन के लि...

राज्य शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त ज...


thumb

डौण्डी विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ में 18 मई को आयोजित होगा जनसमस्या...

राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित क...


thumb

18 से 25 मई तक जनजातीय गांवों में चलेगा विशेष जनभागीदारी अभियान

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत "जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले" अभियान का आयोजन 18 मई से 2...