फतेहपुर (वीएनएस)। यूपी के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद हुए जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 9 लोग झुलस गए। घटना कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव की है, जहां दो कमरों के एक मकान में गैस लीक होने की वजह से अचानक ब्लास्ट हो गया।
यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई, जब संतोष लोधी की पत्नी कलावती घर के अंदर रात का खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय, बताया जा रहा है कि गैस का पाइप लीक होने लगा। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद 6 लोग इसकी चपेट में आ गए, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मलवां मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 9 में से 8 लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। इन घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पिलखिनी गांव के एक मकान में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में मकान के अंदर मौजूद 6 लोग और उन्हें बचाने के लिए पहुंचे 3 लोग झुलस गए। कुल 9 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मलवां मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर तेजी से कानपुर भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि ब्लास्ट सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि गैस लीक होने की वजह से हुआ था। मैं और जिलाधिकारी महोदय दोनों मौके पर पहुंचे थे। हमने मलवां मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से घायलों के इलाज की जानकारी ली है और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। हादसे की जांच जारी है।
कल्याणपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुमित देव पांडे ने बताया कि सभी गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को विशेष इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।
कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता ताराहाई कथबर्ट ने स्पष्ट किया है कि TVK के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री विजय ने INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री पद ...
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की GDP बढ़कर 7.8% हो गई, जो RBI के अनुमानों से बेहतर है। SCO समिट के...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकटों और आपूर्ति बाधाओं के बीच 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल करने पर देशवासियों के संकल्प और पुरुषार्थ...
अमित शाह ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत को 'राष्ट्र प्रथम' विचारधारा में युवा शक्ति के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। अंकित बि...
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर का अपना 'दिल्ली मार्च' वापस ले लिया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास...
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं, जिसका केंद्र सरकार ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच ...