फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स

Posted On:- 2026-05-18




मुंबई (वीएनएस)। सलमान खान, जो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और दुनियाभर में फैली जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं, सोशल मीडिया पर भी हर पोस्ट के साथ तहलका मचा देते हैं। फैंस हमेशा उनकी वर्क लाइफ, पर्सनल मोमेंट्स और फिटनेस रूटीन की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिटनेस आइकन माने जाने वाले सलमान अक्सर अपने वर्कआउट सेशन्स और दमदार फिजिक की तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरते हैं।

आज सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सोफे पर लेटे हुए अपने चिज़ल्ड एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार और दिलचस्प कैप्शन भी लिखा।

तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, “मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं — Alone और Lonely। Alone मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और Lonely मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए।”

https://www.instagram.com/p/DYcVWneofGn/?igsh=MWUzenVrZmpxeHN1YQ%3D%3D

सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की तैयारी में जुट चुके हैं। सलमा खान द्वारा सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस बहादुरी, बलिदान और जज़्बे की एक दमदार और बेबाक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।



Related News
thumb

देशभर में तबाही मचाने आ रही NTRNeel की पहली झलक, 19 मई रात 11:52 बज...

NTRNeel इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। यह फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नामों मैन ऑफ द मासेस NTR और विजनरी फ...


thumb

कान्स में बजा तारा सुतारिया का डंका

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया ने पहली बार शिरकत की है। यहां उन्होंने रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वुमन इन सिनेमा गाला में हिस्सा लिया


thumb

59 वर्ष की हुई जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गई। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परि...


thumb

निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ...

बॉबी देओल स्टारर बंदर ने अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र ...


thumb

पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले स...

रणवीर सिंह लगातार वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। वह पोस्ट-कोविड दौर में मुख्य