मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जनजातीय गरिमा उत्सव–जनभागीदारी अभियान का आगाज

Posted On:- 2026-05-19




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की राज्य शासन की मंशा के अनुरूप मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी समुदायों के लिए “जनजातीय गरिमा उत्सव – जनभागीदारी अभियान” संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी अंचलों में निवासरत लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना, उन्हें शासन की सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन द्वारा “जनभागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा को केंद्र में रखकर अंतिम छोर तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अभियान का औपचारिक शुभारंभ 15 मई 2026 को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित कोरचा शिविर से किया गया था। इसके पश्चात अब धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित जिले के 245 ग्रामों में विशेष संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा आधार कार्ड अद्यतन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित आवेदन भी शिविर स्थल पर ही स्वीकार किए जाएंगे, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित किया जा सके।

ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आदिसेवा केंद्रों में जनसुनवाई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन जनसुनवाई शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं मांगें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनका प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच सके तथा जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिल सके।



Related News
thumb

"उजर 100" योजना से संवरेगा मेधावियों का भविष्य,एनएमडीसी मद से मिलेग...

बस्तर अंचल के प्रतिभावान और जरूरतमंद युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और अनूठी शैक्षणिक पहल की ह...


thumb

10 हितग्राहियों को सुशासन तिहार में मिला मालिकाना हक

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर अब ग्रामीणों के लिए शिकायत निवारण का मंच नहीं, बल्कि अधिकारों और सुविधाओं तक पहुंच का माध्...


thumb

जहां कभी डर था, वहां अब विकास की नई पहल

कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला यह गांव अब प्रशासन और जनता के मजबूत विश्वास का प्रतीक बन गया है


thumb

सुशासन तिहार में गुरेदा बना जनसेवा का केंद्र, 1210 आवेदनों का हुआ त...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा मे...


thumb

यूथ फेस्टिवल-2026 में शामिल होंगे जशपुर के 20 युवा’

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2026 के ...