10 हितग्राहियों को सुशासन तिहार में मिला मालिकाना हक

Posted On:- 2026-05-19




रायपुर(वीएनएस)।प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर अब ग्रामीणों के लिए शिकायत निवारण का मंच नहीं, बल्कि अधिकारों और सुविधाओं तक पहुंच का माध्यम भी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली के ग्राम गढ़फुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया, जिससे उनके वर्षों पुराने इंतजार को नई पहचान और अधिकार मिला।

पट्टा मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपने आवासीय भूमि पर वैधानिक स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। शिविर में सरायपाली से सत्यानंद, रूकमणी और टिकर, मेदनीपुर से बालुमकेश्वर एवं सर्वदमन, छोटेपटनी से जगत और खेमलाल तथा केंवटापाली से जानकी प्रसाद, रामकुमार एवं महेन्द्र को भू स्वामित्व आबादी पट्टा प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है।



Related News
thumb

"उजर 100" योजना से संवरेगा मेधावियों का भविष्य,एनएमडीसी मद से मिलेग...

बस्तर अंचल के प्रतिभावान और जरूरतमंद युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और अनूठी शैक्षणिक पहल की ह...


thumb

जहां कभी डर था, वहां अब विकास की नई पहल

कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाला यह गांव अब प्रशासन और जनता के मजबूत विश्वास का प्रतीक बन गया है


thumb

सुशासन तिहार में गुरेदा बना जनसेवा का केंद्र, 1210 आवेदनों का हुआ त...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा मे...


thumb

यूथ फेस्टिवल-2026 में शामिल होंगे जशपुर के 20 युवा’

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2026 के ...


thumb

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जनजातीय गरिमा उत्सव–जनभागीदारी अभियान...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की राज्य शासन की मंशा के अनुरूप मोहला-मानपुर-अंबागढ...