पशुपालन से बदली प्यारेलाल यादव की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

Posted On:- 2026-05-21




बीजापुर (वीएनएस)। पशुपालन व डेयरी व्यवसाय ग्रामीण परिवारों के लिए आय का बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के ग्राम मंगापेठा निवासी प्यारेलाल यादव ने भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

प्यारेलाल यादव पूर्व में कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन सीमित आय के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके बाद उन्होंने पशुधन विकास विभाग की राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ लेकर वर्ष 2022-23 में दो गायों के पालन से डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की।

दूध उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई। व्यवसाय से होने वाली आय को बचत कर उन्होंने अतिरिक्त दो गायें खरीदीं। वर्तमान में उनके पास कुल 8 गौवशीय पशु हैं, इससे उन्हें सालाना लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उनकी गायों से तीन उन्नत नस्ल की बछियों का जन्म भी हुआ है, जिससे भविष्य में डेयरी व्यवसाय के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।

प्यारेलाल यादव ने बताया कि पशुपालन से जुड़कर उन्हें नियमित आय का साधन मिला है और अब वे अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे और बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं को ग्रामीणों के लिए लाभकारी बताते हुए अन्य किसानों एवं पशुपालकों से भी इसका लाभ लेने की अपील की है।




Related News
thumb

“माओवाद से मिली मुक्ति, अब अशिक्षा के अंधकार से मिलेगी आज़ादी”

दशकों तक माओवादी आतंक की छाया में जीवन बिताने वाले बच्चों के सपनों को नई दिशा देने की पहल अब रंग लाने लगी है। माओवाद की धुंध छटने के बाद शिक्षा और ...


thumb

विकसित खेती की नई उड़ान : बीजापुर में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 05 मई से 20 मई 2026 तक संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल समापन बीजापुर जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया गया। अभिया...


thumb

इंद्रावती पार कर स्वास्थ्य टीम पहुँची अंदरुनी क्षेत्र नूगुर, 642 ग्...

कलेक्टर विश्वदीप के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में विकासखंड भैरमगढ़ अंतर्गत अत्यंत दुर्गम एवं अंदर...


thumb

उप जेल बीजापुर के आसपास 500 मीटर क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

जिला प्रशासन ने उप जेल बीजापुर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के ऊपर एवं आसपास 500 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया है...


thumb

संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक : मुरदोण्डा की उषा कुंजाम बनीं ग्रामीण म...

छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल ग्राम मुरदोण्डा, तहसील उसूर, जिला बीजापुर की निवासी 38 वर्षीय उषा कुंजाम ने संघर्षों से भरे जीवन को मेहनत और आत्मविश...