एग्रीस्टेक में छूटे हुए खसरे और कम्पार्टमेंट नंबर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू, विशेष श्रेणी के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Posted On:- 2026-05-22




जगदलपुर (वीएनएस)। राज्य शासन ने कृषि और राजस्व तकनीक को बढ़ावा देने वाले एग्रीस्टेक पोर्टल में विशेष श्रेणी के किसानों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। अब विशेष श्रेणी के छूटे हुए खसरों और कम्पार्टमेंट नंबरों को अपडेट फार्मर रिक्वेस्ट के माध्यम से पोर्टल में शामिल करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस कल्याणकारी पहल का सीधा लाभ वन अधिकार पट्टाधारियों, डुबान क्षेत्र के कृषकों, शासकीय पट्टेदारों, ग्राम कोटवारों सहित अधिया या रेगहा पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा।  

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत ऐसे किसान जिनके पास पहले से ही एग्रीस्टैक आईडी (फार्मर आईडी) उपलब्ध है, लेकिन उनके कुछ खसरे या कम्पार्टमेंट नंबर पोर्टल पर दर्ज होने से छूट गए थे, उन्हें अब इस प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से जोड़ा जा सकेगा। इसके लिए भुइयां पोर्टल के तहसील और जिला लॉगिन के जरिए पंजीयन हेतु शेष बचे खसरों और कम्पार्टमेंट नंबरों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए यथाशीघ्र पंजीयन पूर्ण करने को कहा गया है। पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अपडेट फार्मर रिक्वेस्ट के तहत किए गए दावों के सत्यापन की एक सुदृढ़ व्यवस्था बनाई गई है, जिसके तहत दावा किए गए समस्त खसरे वर्तमान में सर्वप्रथम संबंधित पटवारी की आईडी में अनुमोदन हेतु प्रदर्शित होंगे। पटवारी स्तर पर जांच और सत्यापन के उपरांत यह डेटा तहसीलदार की आईडी में भेजा जाएगा। तहसीलदार द्वारा अंतिम रूप से अनुमोदित करते ही ये छूटे हुए खसरे या कंपार्टमेंट नंबर सीधे संबंधित कृषकों के एग्रीस्टैक आईडी के साथ लिंक हो जाएंगे।




Related News
thumb

समय पर मिली खाद-बीज सहायता से बदली किसानरोमन लाल की जिंदगी

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था प्रदेश के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण म...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली महादेई की जिंदगी,

एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है।


thumb

एक मोटर बदलने से भाटापारा में कई चेहरों पर लौटी मुस्कान

जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे सूरजपुर जिले के दूरस्थ भाटपारा गांव में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के परिवारों के लिए पानी सिर्फ एक सुव...


thumb

सहकारी समितियों से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध ...


thumb

खाद की कालाबाजारी पर शिकंजा : अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, गोदाम सील औ...

खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने खाद की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू...


thumb

राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की गतिविधियों को वैज्ञानिक, संतुलित और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने की आवश्य...