रायपुर(वीएनएस)।एक मजबूत घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का आधार होता है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ऐसी ही उम्मीदों को साकार कर रही है। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पुतकी की निवासी श्रीमती महादेई गुर्जर की कहानी इस परिवर्तन की प्रेरक मिसाल है।
कभी कच्चे मकान में रहने वाली महादेई का परिवार हर बरसात में चिंता और असुरक्षा के बीच जीवन बिताता था। बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी, कमजोर दीवारें और घर के ढहने का भय उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था।लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद शासन की मदद और मनरेगा के माध्यम से प्राप्त मजदूरी सहायता से उनका सपना धीरे-धीरे आकार लेने लगा। मेहनत, उम्मीद और सरकारी सहयोग के संगम ने आखिरकार उस सपने को हकीकत में बदल दिया, जिसका इंतजार श्रीमती महादेई का परिवार वर्षों से कर रहा था।
आज श्रीमती महादेई अपने परिवार के साथ एक मजबूत, सुरक्षित और सुंदर पक्के घर में रह रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि यह घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके संघर्षों पर मिली एक बड़ी जीत है। अब बारिश की बूंदें चिंता नहीं लातीं, बल्कि नए घर की छत पर गिरकर सुकून का एहसास कराती हैं।
श्रीमती महादेई कहती हैं कि पहले हर मौसम के साथ घर की सुरक्षा को लेकर मन में डर बना रहता था, लेकिन अब परिवार सुरक्षित महसूस करता है। बच्चों के लिए बेहतर वातावरण मिला है और पूरे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है। पक्का घर मिलने से समाज में सम्मान भी बढ़ा है और भविष्य को लेकर नई आशा जगी है।
वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस योजना ने उनके परिवार को केवल घर नहीं दिया, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का नया आधार प्रदान किया है।
सुशासन तिहार-2026 के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है।
सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन महासमुंद लगातार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य क...
मेहनत, नवाचार और आत्मविश्वास से सब कुछ हासिल किया जा सकता इसकी मिसाल पेश की है बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के छोटे से ग्राम टिकरा धनोरा की रत्ना...
राज्य शासन की किसान हितैषी पहल और कृषि विभाग की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप किसानों को खरीफ सीजन के लिए आवश्यक उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित ...
छत्तीसगढ़ सरकार की किसान-केंद्रित योजनाएं और मजबूत सहकारी व्यवस्था प्रदेश के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण म...