रायपुर,(वीएनएस)।सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन महासमुंद लगातार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणा को मात्र 10 दिवस के भीतर पूरा कर प्रशासन ने सुशासन और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विगत 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम निर्माण की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तत्काल मुक्तिधाम निर्माण कार्य की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने घोषणा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत मुक्तिधाम निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
मुख्यमंत्री की घोषणा के मात्र 10 दिवस के भीतर स्वीकृति जारी होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे शासन की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ सीधे आमजन तक समय पर पहुंच सके।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्र...
सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान बजरंग से संवाद कर किसान क्रेडि...
सुशासन तिहार 2026 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयुष्मान भारत योजना की हितग्राही प्रमिला अलामी से संवाद कर योजना से प्राप्त लाभों की जानका...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही संगीता नाग से संवाद कर य...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजी...
किसान का जीवन उम्मीद, मेहनत और प्रकृति के भरोसे चलता है। हर मौसम उसके लिए नई चुनौतियां और नए सपने लेकर आता है। ग्राम पोंड़ीडीह का निवासी रोमन लाल की...