आयुष्मान योजना बनी सहारा, निःशुल्क उपचार से मिली नई जिंदगी

Posted On:- 2026-06-03




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयुष्मान भारत योजना की हितग्राही प्रमिला अलामी से संवाद कर योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली। इस दौरान अलामी ने बताया कि उनकी बेटी गंभीर रूप से निमोनिया से पीडि़त हो गई थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। 

उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार के खर्च को लेकर चिंता थी, लेकिन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनकी बेटी का संपूर्ण उपचार निःशुल्क हुआ। अस्पताल में भर्ती से लेकर उपचार एवं अन्य चिकित्सा सेवाओं का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत वहन किया गया। अलामी ने कहा कि आयुष्मान योजना उनके परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आयुष्मान योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 



Related News
thumb

ग्राम पंचायत सुरनार में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित, 221 आवेदन प्राप्त

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सुरनार में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत धनीकरका, दुवालीकरका, ...


thumb

सुशासन तिहार में नदी पार के सुदूर ग्राम पाहुरनार के किसान ’’सनत’’ ह...

चेरपालः ग्राम चेरपाल में आयोजित सुशासन तिहार जन संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नदी उस पार के दूरस्थ ग्राम पाहुरनार के कृषक ’’ सन...


thumb

लखपति दीदी की सफलता से मुख्यमंत्री हुए प्रभावित, कहा-अब करोड़पति बन...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी लखपति दीदी कुंती डेगल से आत्मी...


thumb

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही बुधनी सुकारू से...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्र...


thumb

केसीसी योजना से खेती बनी अधिक लाभकारी, मुख्यमंत्री ने किसान बजरंग स...

सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान बजरंग से संवाद कर किसान क्रेडि...