ग्राम पंचायत सुरनार में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित, 221 आवेदन प्राप्त

Posted On:- 2026-06-03




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सुरनार में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत धनीकरका, दुवालीकरका, बुरदीकरका, नडि़यापदर, सुरनार, गाटम एवं बड़ेलखापाल के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत कटेकल्याण के उपाध्यक्ष भीमसेन मंडावी सहित जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण के रूप में छड़ी एवं व्हीलचेयर वितरित की गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा चार शिशुओं के अन्नप्राशन संस्कार की रस्म संपन्न कराई गई।

शिविर में कुल 14 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान कुल 221 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 216 मांग संबंधी तथा 5 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न सुविधाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। आयोजन के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।




Related News
thumb

नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग से धान के उत्पादन में वृद्धि, किसान ...

किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...


thumb

जिले में नरेगा और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान से संवर रही ग्रामीण अ...

आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...


thumb

जागरूकता सेमिनार में ई-फाईलिंग, टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...


thumb

जिले में जनमानस को मिले गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं : विधानसभा...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...


thumb

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...


thumb

नैनो यूरिया और डीएपी से जगदीशपुर के किसान पंकज की आय में इजाफा, अन्...

आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...