नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग से धान के उत्पादन में वृद्धि, किसान दर्रो की फसल में 10 प्रतिशत हुई वृद्धि

Posted On:- 2026-06-03




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले के कांकेर ब्लॉक के ग्राम कोटगांवनीचे के प्रगतिशील कृषक अघन सिंह दर्रो ने आधुनिक कृषि अपनाकर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषि विभाग की सलाह पर इस वर्ष उन्होंने अपने धान की फसल में पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का संतुलित उपयोग किया, जिसके अत्यंत सकारात्मक और अनुकूल परिणाम प्राप्त हुए।

रोपा उपचार एवं उर्वरक प्रबंधन : 

धान की रोपाई से पूर्व अघन सिंह दर्रो ने पौधों की जड़ों (रोपा) का नैनो डीएपी घोल से उपचार किया। इस तकनीक से पौधों की जड़ों का विकास मजबूत एवं गहरा हुआ, जिससे फसल को प्रारंभ से ही बेहतर पोषण एवं मजबूती मिली। फसल में कुल 100 किलोग्राम नाइट्रोजन आवश्यकता की पूर्ति हेतु उन्होंने दानेदार यूरिया की मात्रा में 50 प्रतिशत की कमी की। शेष नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए फसल की अवस्था 40 से 45 दिनों पर नैनो यूरिया का पर्णीय छिड़काव किया गया, जिससे फसल की वानस्पतिक वृद्धि में उल्लेखनीय सुधार हुआ। साथ ही अधिक संख्या में कल्ले निकले तथा पौधों का तना मजबूत बना और फसल अंत तक स्वस्थ एवं हरी-भरी बनी रही। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होने से खेती की लागत में कमी आई तथा पिछले खरीफ वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ।

कृषक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह पहले केवल सामान्य उर्वरकों पर निर्भर थे, जिससे लागत अधिक आती थी। इस बार कृषि विभाग की सलाह पर रोपाई से पहले रोपा का नैनो डीएपी से उपचार किया तथा बाद में नैनो यूरिया का भी छिड़काव किया। इसका परिणाम बहुत शानदार रहा। दानेदार यूरिया की आधी बचत हुई, वहीं पौधों की बढ़ोत्तरी अच्छी हुई और फसल पूरी तरह स्वस्थ रही। इस तरह कम लागत में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक पैदावार प्राप्त हुई।



Related News
thumb

जिले में नरेगा और ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान से संवर रही ग्रामीण अ...

आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...


thumb

जागरूकता सेमिनार में ई-फाईलिंग, टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...


thumb

जिले में जनमानस को मिले गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं : विधानसभा...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...


thumb

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...


thumb

नैनो यूरिया और डीएपी से जगदीशपुर के किसान पंकज की आय में इजाफा, अन्...

आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...