जागरूकता सेमिनार में ई-फाईलिंग, टीडीएस व टीसीएस कटौती के संबंध में विस्तार से दी गई जानकारी

Posted On:- 2026-06-03




राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। 

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आयकर संबंधी प्रावधानों की सही जानकारी होना आवश्यक है, जिससे वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे तथा विभागीय दायित्वों का समय पर निर्वहन किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपने विभागों में भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। सेमिनार में विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) ने भाग लिया।

आयकर अधिकारी (टीडीएस) भिलाई रजनी श्रीकुमार ने आयकर अधिनियम-2025 में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए आयकर अधिनियम में विभिन्न धाराओं एवं प्रपत्रों का सरलीकरण किया गया है। टीडीएस की कटौती, समय पर जमा करने तथा त्रैमासिक विवरणी प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि टीडीएस कटौती एवं जमा की समय-सीमा का पालन करना सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान टीडीएस की विभिन्न दरों, वेतनभोगी कर्मचारियों तथा अन्य भुगतानों पर लागू प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही विलंब से विवरणी प्रस्तुत करने पर लगने वाले शुल्क, दंडात्मक प्रावधानों एवं सुधार विवरणी से संबंधित नियमों की  विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 

सेमिनार में अधिकारियों द्वारा टीडीएस कटौती, एसएनए खातों, चालान जमा करने की प्रक्रिया, पेशेवर सेवाओं पर टीडीएस की दर, नकद निकासी पर लागू प्रावधान तथा विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका आयकर विभाग की टीम ने विस्तार से समाधान किया। आयकर विभाग की टीम ने आयकर अधिनियम-2025, टीडीएस प्रावधानों तथा ई-फाइलिंग से संबंधित उपयोगी डिजिटल संसाधनों एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की। सेमिनार में सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

विद्यालय खुलने के साथ पालक-बालक संपर्क अभियान प्रारंभ

नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...


thumb

सूरजपुर की बेटी ने नवाचार से बनाई नई पहचान, सोलर सेनेटरी किट को राष...

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...


thumb

मुख्यमंत्री साय के हाथों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त कर छात्र रा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...


thumb

जिला अस्पताल सूरजपुर में 18 जून को विशाल निशुल्क कैंसर जांच शिविर

जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स, योजनाओं क...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...


thumb

विकास और जनहित को मिलेगी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...