कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण के साथ सभी पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विशेष आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता तथा किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि आदानों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से किसानों को जोड़ने हेतु एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जाति प्रमाण-पत्र एवं जन्म प्रमाण-पत्र के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रमाण-पत्र वितरित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना, स्वामित्व योजना के अंतर्गत अभिलेखों के वितरण, डिजिटल किसान किताब एवं बी-1, खसरा वितरण सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...