दंतेवाड़ा (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही बुधनी सुकारू से संवाद कर योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी ली।
इस अवसर पर बुधनी सुकारू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे उनके परिवार का जीवन अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बना है। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण में जीवनयापन कर रहे हैं। बुधनी ने योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उनके परिवार के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें नए आवास के लिए बधाई देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराकर उसके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत सुरनार में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत धनीकरका, दुवालीकरका, ...
चेरपालः ग्राम चेरपाल में आयोजित सुशासन तिहार जन संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नदी उस पार के दूरस्थ ग्राम पाहुरनार के कृषक ’’ सन...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी लखपति दीदी कुंती डेगल से आत्मी...
सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम चेरपाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान बजरंग से संवाद कर किसान क्रेडि...
सुशासन तिहार 2026 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयुष्मान भारत योजना की हितग्राही प्रमिला अलामी से संवाद कर योजना से प्राप्त लाभों की जानका...