कलेक्टर ने आत्मसमर्पित महिला को सौंपा ऋण का चेक

Posted On:- 2026-05-22




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन की मंशानुरूप आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हंे स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अपने कक्ष में कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम सरगीकोट निवासी आत्मसमर्पित महिला माओवादी प्रमिला मण्डावी को एक लाख रूपए का चेक किराना व्यवसाय संचालित करने के लिए चेक सौंपा। उक्त चेक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत प्रदाय किया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर क्षीरसागर ने नरहरपुर निवासी अहिमत रावटे एवं लोकेश्वरी रसिया को स्थानीय व्यंजन विक्रय केन्द्र (मिलेट कार्ट) के संचालन हेतु एक-एक लाख रूपए के ऋण का चेक उक्त योजनांतर्गत प्रदान किया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण तथा व्यक्तिगत महिलाओं को सक्षम योजना के तहत प्रथम बार में अधिकतम दो लाख रूपए की ऋण सहायता राशि तीन प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर दिया जाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 40 महिला स्व-सहायता समूहो को कुल 60 लाख रूपए का ऋण वितरित किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, महिला कोष प्रभारी दीप्ति साहू सहित चंदना राणा और प्रभा मरकाम उपस्थित थी।



Related News
thumb

हिमाचल के “युवा-उत्सव“ में शामिल होकर लौटे जिले के 22 युवा, बढ़ाया ज...

सुकमा जिला प्रशासन के सौजन्य से सुकमा के युवाओं के लिए एक बेहद सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल निर्देशन, जिला पंचायत स...


thumb

दोरनापाल में स्वच्छता को मिली नई दिशा, नागरिकों ने लिया पर्यावरण सं...

नगर पंचायत दोरनापाल में सुशासन तिहार के अंतर्गत शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर व्यापक जागरूकता एवं बैठक का आयोजन किया गया।


thumb

घर-घर पहुंच रहा निर्वाचन दल, हर पात्र नागरिक को मिलेगा एपिक कार्ड ...

जिले में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक निर्वाचन सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ...


thumb

किकिरपाल और कोटरीपाल में उमड़ा जनसैलाब : ‘कला जत्था’ के जरिए गांव-गा...

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान को छिंदगढ़ ब्लॉक में ...


thumb

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल की वादियों में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फ...

बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस...